अमृतसर(रूप):- पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली के खिलाफ वीरवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। माली के कश्मीर को अलग देश बैताए जाने का बयान सामने आने के बाद रोष स्वरूप भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य सिद्धू का घेराव करने पहुंचे।
इस बीच पुलिस ने उन्हें उनकी कोठी के बाहर जाने से पहुँले ही रोक लिया। भाजपा वर्करों ने बैरिकेड को तोड़कर आगे जाने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान भाजपा युवा वर्करों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई और भाजपा वर्करों के कपड़े तक फट गए।
पुलिस ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश हूँनी, भाजयुमो के जिला प्रधान गौतम अरोड़ा सहित 20 युवा वर्करों को हिरासत में ले लिया गया। राजेश हनी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहूकार देशद्रोही का काम किया है। जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा था है और रहेगा। जम्मू कश्मीर के लिए हमारे नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी ने अपनी शहादत् तक दैदी। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग की और अपने सलाहकार को हटाने की भी मांग की।